The award was received on behalf of MMA by Mr Lakshminarayanan Duraiswamy, Immediate Past President, MMA, Mr A R Unnikrishnan, President, MMA and Gp Capt R Vijayakumar (Retd), VSM, Executive Director, MMA


The award was received on behalf of MMA by Mr Lakshminarayanan Duraiswamy, Immediate Past President, MMA, Mr A R Unnikrishnan, President, MMA and Gp Capt R Vijayakumar (Retd), VSM, Executive Director, MMA
यह सम्मान MMA के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और क्योंकि एसोसिएशन की प्लेटिनम जुबली के जश्न के अवसर पर यह पुरस्कार मिला है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस ऐतिहासिक वर्ष के दौरान यह सम्मान मिलना एसोसिएशन के लिए ‘सोने पे सुहागा’ जैसा है और इस जश्न के साथ ही प्रबंधन उत्कृष्टता में MMA के सात दशकों के शानदार सफर में एक और गौरवान्वित अध्याय जुड़ गया है।
श्री ए.आर. उन्नीकृष्णन, प्रेसिडेंट, MMA ने कहा कि एक लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन के लिए लगातार 16 वीं बार देश का सबसे बड़ा सम्मान जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो MMA की मजबूत लीडरशिप, दृढ़ता और भारत के प्रबंधन परिदृश्य में इसके योगदान का असाधारण प्रमाण है। कई वर्षों से, MMA ने देश के इस हिस्से में उच्चतम स्तर के प्रबंधन आंदोलन को बढ़ावा दिया है और पेशेवरों, उद्यमियों, छात्रों, शिक्षाविदों और संस्थानों को आधुनिक प्रबंधन विचारों, वैश्विक दृष्टिकोण और बेहतरीन प्रथाओं से परिचित कराया है।
ग्रुप कैप्टन आर. विजयकुमार (सेवानिवृत्त), VSM, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, MMA ने कहा कि यह पुरस्कार प्रबंधन शिक्षा, पेशेवर उत्कृष्टता, थॉट लीडरशिप और आजीवन अधिगम के प्रति MMA की अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। MMA ने सम्मेलनों, अधिवेशनों, लेक्चर्स, वर्कशॉप, प्रतियोगिताओं, लीडरशिप प्रोग्राम और ज्ञान से जुड़ी पहलों के माध्यम से हमेशा एक ऐसा मंच प्रस्तुत किया है जहाँ उद्योग, सरकार, शैक्षणिक समुदाय, समाज सार्थक रूप से व्यापक प्रबंधन समुदाय के साथ जुड़ पाए हैं।
आज सुबह, 21 सितंबर 2026 को होटल ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित AIMA के प्लेटिनम जुबली नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन के उद्घाटन सत्र के दौरान यह पुरस्कार श्री अमिताभ कांत, पूर्व जी20 शेरपा (भारत); पूर्व CEO, NITI आयोग; एवं सीनियर एडवाइजर – फेयरफैक्स, SMBC और वारबर्ग पिंकस द्वारा प्रदान किया गया।
MMA की ओर से श्री लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी, इमीडियेट पास्ट प्रेसिडेंट, MMA; श्री ए. आर. उन्नीकृष्णन, प्रेसिडेंट, MMA; एवं ग्रुप कैप्टन आर. विजयकुमार (सेवानिवृत्त), VSM, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, MMA ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि MMA के सदस्यों, प्रबंधन समिति, संस्थागत और नॉलेज पार्टनरों, प्रायोजकों, स्पीकरों, फैकल्टी, विदेशी शाखाओं और शुभचिंतकों के अटूट समर्थन और सक्रिय भागीदारी के कारण ही संभव हो पाई है। उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के वजह से MMA अपनी पहलों के पहुँच, प्रासंगिकता और प्रभाव को बढ़ाने में सक्षम हुआ है।
अपनी प्लेटिनम जुबली और इस अभूतपूर्व राष्ट्रीय सम्मान के दोहरे जश्न के अवसर पर MMA न केवल प्रबंधकीय उत्कृष्टता, भविष्य-तत्पर लीडरों के निर्माण बल्कि नव ऊर्जा, नवाचार और निश्चित लक्ष्य के साथ प्रबंधन आंदोलन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराता है।
MMA आगे भी एक जीवंत शैक्षणिक संस्थान और प्रबंधन उत्कृष्टता के उत्प्रेरक के रूप में अपनी यात्रा जारी रखेगा, साथ ही क्षेत्र व देश के पेशेवर और आर्थिक विकास में सार्थक योगदान देता रहेगा।
सीतावाटिका मसाले: शुद्धता की नई पहल परिचय – मसालों की दुनिया में एक नया नाम उभरा है – सीतावाटिका मसाले। इस ब्रांड ने वह मसाला पेश किया है जिसकी सबको जरूरत थी: बिना किसी रसायन और रंग के शुद्ध मसाले। सीतावाटिका का यह कदम हर घर में शुद्ध और सुरक्षित मसालों की मांग को पूरा […]
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: भारत के सबसे अधिक बिकने वाले वॉटर स्टोरेज टैंक ब्रांड Vectus ने वित्त वर्ष 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री और लाभ दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने ‘सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ब्रांड’ के रूप में अपनी पहचान को और भी मजबूत किया है। […]
हाल ही में एक संगीत रहस्योद्घाटन में, जग्गा ने पहले आधिकारिक संगीत वीडियो और 132, एटीटी, ओथारी, लेटनाइट और लाल सहित सिंगल ट्रैक्स के संग्रह के साथ भरू ट्रैक का अनावरण किया। विभिन्न प्लेटफार्मों पर तेजी से अपनी जगह बनाते हुए, ये ट्रैक संगीत प्रेमियों को जग्गा की संगीत प्रतिभा के सौजन्य से, स्वाद लेने […]
