The award was received on behalf of MMA by Mr Lakshminarayanan Duraiswamy, Immediate Past President, MMA, Mr A R Unnikrishnan, President, MMA and Gp Capt R Vijayakumar (Retd), VSM, Executive Director, MMA


The award was received on behalf of MMA by Mr Lakshminarayanan Duraiswamy, Immediate Past President, MMA, Mr A R Unnikrishnan, President, MMA and Gp Capt R Vijayakumar (Retd), VSM, Executive Director, MMA
यह सम्मान MMA के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और क्योंकि एसोसिएशन की प्लेटिनम जुबली के जश्न के अवसर पर यह पुरस्कार मिला है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस ऐतिहासिक वर्ष के दौरान यह सम्मान मिलना एसोसिएशन के लिए ‘सोने पे सुहागा’ जैसा है और इस जश्न के साथ ही प्रबंधन उत्कृष्टता में MMA के सात दशकों के शानदार सफर में एक और गौरवान्वित अध्याय जुड़ गया है।
श्री ए.आर. उन्नीकृष्णन, प्रेसिडेंट, MMA ने कहा कि एक लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन के लिए लगातार 16 वीं बार देश का सबसे बड़ा सम्मान जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो MMA की मजबूत लीडरशिप, दृढ़ता और भारत के प्रबंधन परिदृश्य में इसके योगदान का असाधारण प्रमाण है। कई वर्षों से, MMA ने देश के इस हिस्से में उच्चतम स्तर के प्रबंधन आंदोलन को बढ़ावा दिया है और पेशेवरों, उद्यमियों, छात्रों, शिक्षाविदों और संस्थानों को आधुनिक प्रबंधन विचारों, वैश्विक दृष्टिकोण और बेहतरीन प्रथाओं से परिचित कराया है।
ग्रुप कैप्टन आर. विजयकुमार (सेवानिवृत्त), VSM, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, MMA ने कहा कि यह पुरस्कार प्रबंधन शिक्षा, पेशेवर उत्कृष्टता, थॉट लीडरशिप और आजीवन अधिगम के प्रति MMA की अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। MMA ने सम्मेलनों, अधिवेशनों, लेक्चर्स, वर्कशॉप, प्रतियोगिताओं, लीडरशिप प्रोग्राम और ज्ञान से जुड़ी पहलों के माध्यम से हमेशा एक ऐसा मंच प्रस्तुत किया है जहाँ उद्योग, सरकार, शैक्षणिक समुदाय, समाज सार्थक रूप से व्यापक प्रबंधन समुदाय के साथ जुड़ पाए हैं।
आज सुबह, 21 सितंबर 2026 को होटल ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित AIMA के प्लेटिनम जुबली नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन के उद्घाटन सत्र के दौरान यह पुरस्कार श्री अमिताभ कांत, पूर्व जी20 शेरपा (भारत); पूर्व CEO, NITI आयोग; एवं सीनियर एडवाइजर – फेयरफैक्स, SMBC और वारबर्ग पिंकस द्वारा प्रदान किया गया।
MMA की ओर से श्री लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी, इमीडियेट पास्ट प्रेसिडेंट, MMA; श्री ए. आर. उन्नीकृष्णन, प्रेसिडेंट, MMA; एवं ग्रुप कैप्टन आर. विजयकुमार (सेवानिवृत्त), VSM, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, MMA ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि MMA के सदस्यों, प्रबंधन समिति, संस्थागत और नॉलेज पार्टनरों, प्रायोजकों, स्पीकरों, फैकल्टी, विदेशी शाखाओं और शुभचिंतकों के अटूट समर्थन और सक्रिय भागीदारी के कारण ही संभव हो पाई है। उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के वजह से MMA अपनी पहलों के पहुँच, प्रासंगिकता और प्रभाव को बढ़ाने में सक्षम हुआ है।
अपनी प्लेटिनम जुबली और इस अभूतपूर्व राष्ट्रीय सम्मान के दोहरे जश्न के अवसर पर MMA न केवल प्रबंधकीय उत्कृष्टता, भविष्य-तत्पर लीडरों के निर्माण बल्कि नव ऊर्जा, नवाचार और निश्चित लक्ष्य के साथ प्रबंधन आंदोलन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराता है।
MMA आगे भी एक जीवंत शैक्षणिक संस्थान और प्रबंधन उत्कृष्टता के उत्प्रेरक के रूप में अपनी यात्रा जारी रखेगा, साथ ही क्षेत्र व देश के पेशेवर और आर्थिक विकास में सार्थक योगदान देता रहेगा।
सूरत। शहर के प्रांगण में जाने-माने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन डिजाइनिंग द्वारा एक इंटीरियर और फैशन एक्सीबिशन का आयोजन किया गया है। आज से वेसु जी. डी. गोयनका रोड पर शुरू हुआ। उद्घाटन के मौके पर चौर्यासी विधानसभा की विधायक झंखना पटेल और नगरसेवक रश्मि साबू विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं. इसके साथ […]
जयपुर (राजस्थान),21 सितंबर: आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स और होमओनर्स को एक नए डिजाइन एवं फर्नीचर अनुभव से जोड़ते हुए 25,000 वर्गफुट के डिजाइन डेस्टिनेशन ‘नायाब एक्सपीरियंस’ का बगरू, जयपुर में सफल उद्घाटन हुआ। यह डेस्टिनेशन भारत में निर्मित प्रीमियम, समकालीन और जरूरत के अनुरूप कस्टमाइज्ड फर्नीचर को डिजाइन, चयन और मैन्युफैक्चरिंग की एकीकृत सुविधा के साथ […]
25,000 वर्गफीट में तैयार नया फर्नीचर डेस्टिनेशन, 2 लाख वर्गफीट की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का मिलेगा सपोर्ट जयपुर (राजस्थान),18 सितंबर: जयपुर के बगरू में नया फर्नीचर डेस्टिनेशन ‘नायाब एक्सपीरियंस’ 19 सितंबर 2026 को औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर कंपनी द्वारा निर्मित फर्नीचर की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम शाम […]
